Sarkari Naukri: यहां निकली है असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें जरूरी डिटेल्स

इच्छुक उम्मीदवार हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट orissahighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Vacancy 2026

Assistant Section Officer Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। ओडिशा हाई कोर्ट में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट orissahighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 जून 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 147

पदों का विवरण

ओडिशा हाई कोर्ट में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के कुल 147 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें 49 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

ओडिशा हाई कोर्ट द्वारा जारी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट देने के प्रावधान भी है, जिसे आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क

हाई कोर्ट में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान करने के लिए छूट देने का प्रावधान है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवरों को 500 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। आपको बता दें इन पदों पर आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews