कैबिनेट सचिवालय में अफसर बनने का सुनहरा मौका, 40000 पार सैलरी, जल्द करें अप्लाई

government job recruitment government job 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। युवाओं के लिए भारत सरकार (Government Of Indian) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सरकारी अफसर बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए कैबिनेट सचिवालय (Cabinet Secretariat Recruitment 2022 ) ने 38 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की आखिरी तारीख 4 मार्च है।इच्छुक उम्मीदवार कैबिनेट सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Cabinet Secretariat Recruitment 2022

कुल पद -38

पदों का विवरण

  • बलूची – 04 पद
  • भासा – 02 पद
  • बर्मी – 04 पद
  • दारी – 04 पद
  • जोंखा – 04 पद
  • धिवेही – 04 पद
  • काचिन – ​​04 पद
  • सिंहल – 04 पद
  • रूसी – 08 पद

योग्यता- उम्मीदवारों को संबंधित भाषा में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही संबंधित विषय में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर संबंधित भाषा में अच्छी पकड़ होना जरूरी है।

आयु सीमा- फील्ड ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सैलरी- सिलेक्टेड अभ्यर्थी को 44 हजार 900 रुपए सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया- अभ्यर्थी का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। रिटन एग्जाम में दो पेपर होंगे। यह परीक्षा 4 घंटे की होगी, जिसके लिए कुल 200 अंक तय किए गए हैं। रिटन एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • कैबिनेट सचिवालय में निकली भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकता है।
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी को जरुरी सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटो और डेट ऑफ बर्थ के साथ भेजने होंगे। जिसे पोस्ट बैग नंबर 001, लोधी रोड हेड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली-110003 पर भेजना होगा।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cabsec.gov.in/ के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews