मंत्रिमंडल सचिवालय ने निकाली 250 पदों पर भर्ती, 15 नवंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

मंत्रिमंडल सचिवालय ने डीएफओ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 200 से अधिक वैकेंसी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Cabinet secretariat recruitment 2026

मंत्रिमंडल सचिवालय ने डिप्टी फील्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती (Cabinet Secretariat Recruitment) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।  आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर है। हालांकि नोटिस में आवेदन की शुरुआत को लेकर तारीख स्पष्ट नहीं की गई है। सभी उम्मीदवारों को विज्ञापन संख्या 02/2026 पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 250 है। वैकेंसी को अलग-अलग विषयों में विभाजित किया गया है। कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 112, इलेक्ट्रॉनिक्स/  कम्युनिकेशन/ टेलीकम्युनिकेशन के लिए 112, डेटा साइंस/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या कंप्यूटर साइंस के लिए 10, फिजिक्स के लिए पांच, मैकेनिकल इंजीनियर के लिए चार, सिविल इंजीनियर के लिए तीन, मैथमेटिक्स के लिए एक, केमिस्ट्री के लिए दो और स्टैटिसटिक्स के लिए एक पद खाली हैं।

ऐसे करें आवेदन 

सब्जेक्ट कोड को किसी एक सब्जेक्ट को चुनें और संबंधित गेट सब्जेक्ट कोड को नोट डाउन कर लें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र का A4 साइज प्रिंट आउट निकालें। अच्छे से इंग्लिश कैपिटल या ब्लॉक लेटर में ब्लैक या ब्लू पेन से भरें। किसी भी कॉलम को खाली न छोड़ें। रीसेंट पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ को अटैच करें। स्वप्रमाणित दस्तावेजों की कॉपी के साथ आवेदन पत्र को बताए गए पते “पोस्ट बैग नंबर 008, लोधी रोड, हेड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली 110003” पर निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजें।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों के पास वैलिड गेट स्कोर होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने 2024, 2025 या 2026 में संबंधित विषय में गेट की परीक्षा पास की है, केवल वे फॉर्म भर सकते हैं।  किसी एक सब्जेक्ट कोड के लिए ही आवेदन की अनुमति होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी बैचलर्स डिग्री या एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन में दर्ज की गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।  इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएग।  नियुक्ति के बाद पर पे मैट्रिक्स में लेवल 7 के तहत वेतन मिलेगा। दिल्ली में नियुक्ति होने पर वेतन करीब एक लाख रुपये तक होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews