CBI Recruitment 2024 : 3000 पदों पर निकली है भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, ये है एज लिमिट और पात्रता

CBI Recruitment 2024 : 3000 पदों पर निकली है भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, ये है एज लिमिट और पात्रता

Central Bank of India /CBI Recruitment 2024 : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का आखिरी मौका है। सीबीआई ने अलग अलग 3000 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इसकी लास्ट डेट 6 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार मौका जाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने का अवसर नहीं मिलेगा।

Central Bank of India Recruitment 2024

कुल पद – अप्रेंटिसशिप के 3000 रिक्त पद।

राज्यवार भर्ती डिटेल्स

  • लद्दाख: 2
  • गुजरात: 270
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव: 3
  • मध्य प्रदेश: 300
  • छत्तीसगढ़: 76
  • चंडीगढ़: 11
  • हरियाणा: 95
  • पंजाब: 115
  • जम्मू और कश्मीर: 8
  • हिमाचल प्रदेश: 26
  • तमिलनाडु:142
  • पुडुचेरी: 3
  • केरल: 87
  • राजस्थान: 105
  • दिल्ली: 90
  • असम: 70
  • मणिपुर: 8
  • नागालैंड: 8
  • आंध्र प्रदेश: 100
  • मिजोरम: 3
  • मेघालय: 5
  • त्रिपुरा: 7
  • कर्नाटक: 110
  • तेलंगाना: 96
  • अरुणाचल प्रदेश: 10
  • ओडिशा: 80
  • पश्चिम बंगाल: 194
  • अंडमान और निकोबार: 1
  • सिक्किम: 20
  • उत्तर प्रदेश: 305
  • गोवा: 30
  • महाराष्ट्र: 320
  • बिहार: 210
  • झारखंड: 60
  • उत्तराखंड: 30

योग्यता – उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। उम्मीदवारों के पास 31 मार्च 2020 के बाद का ग्रेजुएशन पास करने का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

आयु सीमा – कैंडीडेट्स की जन्मतिथि 1 अप्रैल 1996 से लेकर 31 मार्च 2004 के बीच में होना चाहिए।हालांकि, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क – पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/सभी महिला उम्मीदवारों/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।

चयन प्रक्रिया और वेतन- चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को लोकल भाषा की जानकारी होना भी जरूरी होगा। चयनित कैंडिडेट को 15000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

  • सभी आवेदकों को www.nats.education.gov.in पोर्टल पर जाकर “सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप” के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।
  • सबसे आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • ‘Apply Against Advertised Vacancy’ पर जाएं और ‘Apprenticeship with Central Bank of India’ खोजें। Applyरें’ बटन पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। एक प्रति डाउनलोड करें और विधिवत भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews