CBI Recruitment 2024: 450 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्तियां, आज से आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई, जानें आयु सीमा और योग्यता

बैंक में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2023 को 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
govt Recruitment 2025

CBI Recruitment 2024 : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।सीबीआई बैंक ने सफाई कर्मचारी/ सह अधीनस्थ-कर्मचारी या अधीनस्थ कर्मचारी पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 जून शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर 27 जून 2024 तक कर सकते है। इसके बाद एप्लिकेशन की विंडो बंद हो जाएगी।

बता दे कि इस भर्ती के लिए बैंक ने पहले 20 दिसंबर 2023 से 9 जनवरी 2024 तक आवेदन मांगे थे। इसके बाद अब दोबारा से एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू किया गया है । जुलाई-अगस्त में इसका पेपर होने की संभावना है। हालांकि पेपर के लिए तारीख आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद जारी की जाएगी।

CBI Recruitment 2024 

कुल पद: 484

पदों का विवरण

  • गुजरात- 76
  • मध्य प्रदेश- 24
  • छत्तीसगढ़- 14
  • दिल्ली- 21
  • राजस्थान- 55
  • ओडिशा- 2
  • उत्तर प्रदेश- 78
  • महाराष्ट्र- 118
  • बिहार- 76
  • झारखंड- 20

आयु सीमा : उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स 10वीं पास होने चाहिए।

योग्यता : न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा/10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

आवेदन शुल्क : उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये जनरल कैटेगिरी के लिए और एसटी/एससी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रुपये का भुगतान करना होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा के परीक्षण के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को बैंक में शामिल होने की तारीख से छह महीने की सक्रिय सेवा के लिए नियुक्त किया जाएगा और सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उनकी पुष्टि की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विवरण बाद में शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को बता दिया जाएगा।

परीक्षा: भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से जुलाई/अगस्त, 2024 में आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindida.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया लिंक ओपन हो जाएगा। जिसमें नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन लिंक मौजूद होगा।
  • बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करें और वेबसाइट पर लॉगइन करें।
  • अब एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें और आवेदन शुल्क सब्मिट कर दें।
  • फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालें और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews