CBI Recruitment 2024: इन पदों पर निकली है भर्ती, 23 अगस्त से पहले करें आवेदन, अच्छी सैलरी, जानें आयु सीमा और योग्यता

सेंट्रल बैंक के इस भर्ती के जरिए जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 6000 से 20000 रुपये तक दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेश पर जाकर अपडेट चेक कर सकते है।
govt Recruitment 2025

Central Bank Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सीबीआई ने फैकल्टी और गार्ड कम गार्डनर के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर 23 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

01 वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर फैकल्टी और गार्ड कम गार्डनर को नियुक्त किया जाएगा, लेकिन सोसायटी/ट्रस्ट के विवेक पर और संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन नवीनीकृत किया जाएगा। उम्मीदवारों को दरभंगा और मधुबनी में RSETI केंद्रों पर रखा जाएगा।

आयु सीमा: फैकल्टी के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए और साथ ही वे स्वस्थ भी होने चाहिए। गार्ड कम गार्डनर की न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता : फैकल्टी के लिए उम्मीदवार के पास ग्रामीण विकास में एमएसडब्ल्यू/एमए, समाजशास्त्र/मनोविज्ञान में एमए, बीएससी (कृषि)/बीए के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर ज्ञान के साथ-साथ अध्यापन का जुनून भी होना चाहिए।गार्ड कम गार्डनर के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 7वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : जो कोई भी सेंट्रल बैंक के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान : सेंट्रल बैंक के इस भर्ती के जरिए जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 6000 से 20000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।

https://www.centralbankofindia.co.in/en/recruitments

https://www.centralbankofindia.co.in/en/recruitments

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews