सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 4500 पदों पर भर्ती, 22 जून तक ग्रेजुएट करें आवेदन, जानें डिटेल

सीबीआई ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस की जानकारी होनी चाहिए। 
CBI Recruitment 2026

पब्लिक सेक्टर के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (CBI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन पत्र 12 जून से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://centralbank.bank.in/en/recruitments पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन भी करना होगा।

केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जनरल, यूएस और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये है। महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये है। जबकि एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगरी (पुरुष और महिला)/ ट्रांसजेंडर के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें एप्लीकेशन प्रोसेस से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 4500 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी और  राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 1903, EWS के लिए 454, ओबीसी के लिए 1049, एसटी के लिए 393 और एससी के लिए 701 पद खाली हैं। PWD के लिए 180 पद रिजर्व किए गए हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी। 31 मई 2026 तक निर्धारित आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की जन्म तिथि 31 मई 1998 से लेकर 31 मई 2026 के बीच हनी चाहिए। एससी/ एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन बीएफएसआई एसएससी परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित हो सकती है।  प्रश्नों की संख्या कुल 100 होगी। वही अधिकतम अंक 100 होंगे। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। कुल 5 सेक्शन इसमें शामिल होंगे, जिसमें जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस, क्वांटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड, कंप्यूटर नॉलेज, जनरल इंग्लिश और सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज शामिल है। प्रत्येक क्षेत्र में प्रश्नों की संख्या 20 होगी। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। चयनित उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट में शामिल होने की अनुमति होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews