CBI Recruitment 2026: 275 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

CBI Vacancy 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च से पहले आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स...
Central Bank of India

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 200 से ज्यादा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी से जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है। मौका जाने से पहले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.centralbankofindia.bank.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से अलग-अलग टेक्निकल और प्रोफेशनल पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें IT ऑफिसर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और रिस्क मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (Interview) का आयोजन संभावित रूप से अप्रैल 2026 में किया जा सकता है।

Central Bank of India Recruitment 2026

​कुल पद: 275 पद

पदों का विवरण

  • आईटी ऑफिसर: 82 पद
  • सॉफ्टवेयर डेवलपर (Java/ .NET): 19 पद
  • इंफॉर्मेशन/साइबर सिक्योरिटी: 38 पद
  • डेटा इंजीनियर और साइंटिस्ट: 21 पद
  • रिस्क मैनेजर और टैक्स ऑफिसर (CA): 6 पद
  • तकनीकी पद (नेटवर्क, क्लाउड, डेटाबेस): अन्य पद

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 20 से 25 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 31 जनवरी 2026 रखी गई है।

​शैक्षणिक योग्यता: अधिकांश तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय (CS/IT/Electronics) में बी.ई./बी.टेक या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। रिस्क मैनेजर और अन्य पदों के लिए एमबीए (फाइनेंस) या सीए (CA) की योग्यता मांगी गई है। कई पदों के लिए 2 से 10 साल का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है।

​चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों को सबसे पहले एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट में लिखित परीक्षा का 70% और इंटरव्यू का 30% वेटेज होगा।

वेतन: चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से लेकर 1,20,940 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा डीए, एचआरए और अन्य बैंकिंग भत्ते भी दिए जाएंगे।

  • स्केल II में सैलरी 64, 820 से लेकर 93, 960 तक।
  • स्केल III में सैलरी 85,920 से लेकर 1,05, 280 तक।
  • स्केल IV में सैलरी 1,02,300 रुपये से शुरू होकर 1,20,940 रुपये पहुंच सकती है।

आवेदन शुल्क: अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये के साथ जीएसटी शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये के साथ जीएसटी रखा गया है।

CBI Recruitment: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाएं।
  • वहां Careers सेक्शन में जाकर Recruitment of Specialist Officers 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट रख लें।
    ​
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews