CBSE CTET 2024: बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होगी सीबीएसई सीटीईटी आंसर-की, नोट कर लें तारीख, चेक करें चेक 

उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होगा। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी कुछ दिनों में जारी होगी। संभावित तारीख सामने आ चुकी है।
cbse ctet 2024

CBSE CTET 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्र शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल आन्सर-की जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक या दो जनवरी को ऑफिशियल वेबसाइट पर उत्तर कुंजी के साथ-साथ रिस्पांस शीट भी उपलब्ध होगी। उम्मीदवार चुनौतियां भी दर्ज कर पाएंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर सीबीएसई ने अब तक इस संबंध में कोई भी घोषणा नहीं की है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

प्रोविजनल आंसर की के जरिए उम्मीदवार परीक्षा में प्राप्त होने वाले अंकों का आकलन कर सकते हैं। उत्तर कुंजी पर चुनौतियां भी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि दर्ज की गई आपत्ति सही साबित होती है तो फीस रिफंड मिल जाता है। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होंगे।

ऐसे चेक करें आन्सर-की (CBSE CTET Answer Key)

  • सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएँ।
  • होम पेज पर सीबीएसई सीटीईटी 2024 उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखेगी। इसे चेक करें और डाउनलोड करें। जरूरत पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
  • भविष्य के संदर्भ में आंसर-की का प्रिंट आउट निकालकर उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं।

दो शिफ्टों में हुई थी परीक्षा (CBSE CTET Exam)

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में 14 दिसंबर 2024 को किया गया था। कक्षा 1 से 5 के लिए पेपर-1 और कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर दो परीक्षा आयोजित की गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews