सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम को लेकर CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, 23 दिसंबर तक करें आवेदन, देखें खबर 

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। आइए जानें कौन और कैसे इसका लाभ उठा सकता है?
CBSE nasha mukt yuva talkathon

CBSE Single Girl Child Scholarship Scheme: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने छात्रवृति योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए छात्राओ को आमंत्रित किया है। स्कीम के 2022-23 संस्करण का रिन्यूएबल भी छात्राएं कर सकती हैं। इच्छुक और योग्य छात्राएं सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cbse.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छात्राओं को 500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिलती है। ताकि लकड़ियों के पढ़ाई में कोई बाधा न आए। इसका लाभ अधिकतम दो वर्षों तक मिलता है। हालांकि इसके लिए छात्राओं का अटेंडेंस और आचरण दोनों अच्छा होना चाहिए। स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2024 है। बता दें कि रद्द की गई स्कॉलरशिप का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।

कौन उठा सकता है लाभ? (CBSE Scholarship Scheme For Girls) 

सीबीएसई के इस मेरिट स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए कुछ मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होता है। आवेदक माता-पिता की इकलौती संतान होनी चाहिए। कक्षा 10वीं में 60% या इससे अधिक प्राप्त होना चाहिए। सीबीएसई से एफिलेटेड स्कूलों में 11वीं या 12वीं कक्षा की छात्रा होनी चाहिए। ट्यूशन फीसस शैक्षणिक वर्ष के दौरान 1500 रुपये प्रतिमाह से अधिक नहीं होनी चाहिए। आने वाले दो वर्षों में ली जाने वाली फीस ट्यूशन फीस से 10% से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन (Steps to Apply) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  • “Scholarship” के टैब पर क्लिक करें।
  • अब “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए आवेदन के लिए “SGC-X” के लिंक पर क्लिक करें।
  • कक्षा 10वीं के रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • फॉर्म को अच्छे से भरें। जरूरी जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews