12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, CBSE ने निकाली ने 212 पदों पर भर्ती, 1 जनवरी से आवेदन शुरू, जानें डिटेल 

सीबीएसई ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लीकेशन फीस 800 रुपये है। आवेदन प्रक्रिया बुधवार को शुरू होगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CBSE Recruitment 2025

CBSE Recruitment 2025: केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2025, बुधवार से शुरू होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध में सीबीएसई ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

रिक्त पदों की संख्या 212 है। जिसमें से ग्रुप बी सुपरिटेंडेंट पे लेवल 6 के लिए 142 पद और ग्रुप सी जूनियर अस्सिटेंट पे लेवल 2 के लिए 70 पद रिक्त हैं। जनरल के लिए 64, ईडब्ल्यूएस के लिए 27, ओबीसी एनसीएल के लिए 72, एसटी के लिए 19 और एससी के लिए 30 पद रिजर्व किए गए हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म? (CBSE Vacancy 2025)

सुपरिटेंडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बैच्लर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर में वर्किंग नॉलेज भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। जूनियर असिस्टेंट के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 27 वर्ष है।  दोनों ही पदों के लिए इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 डब्ल्यू.पी. एम और हिंदी में 30 डब्ल्यू.पी.एम होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

सुपरिटेंडेंट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगी। प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं मुख्य परीक्षा डिस्क्रिप्टिव होगी। जूनियर असिस्टेंट पदों पर प्रारंभिक परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर चयन होगा।

इतनी होगी फीस (Fees)

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 800 शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एसटी/एससी/पीडबल्यूडी/ एक्स सर्विस/महिला उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए शुल्कका भुगतान कर सकते हैं। सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और भर्ती से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews