CCI ने निकाली 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू, जान लें फीस, पात्रता और चयन प्रक्रिया 

भारतीय कपास निगम ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जल्द ही एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CCI Recruitment 2026

भारतीय कपास निगम लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी समेत कई पदों पर भर्ती (CCI Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://cotcorp.org.in/ पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। इससे संबंधित शॉर्ट भी जारी हो चुका है। डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही उपलब्ध होगा, जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या 148 है। जूनियर असिस्टेंट (जनरल) के लिए 30, जूनियर अस्सिटेंट अकाउंट के लिए 50, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव के लिए 50, मैनेजमेंट ट्रेनी अकाउंट्स के लिए 8 और मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग के लिए 8 पद खाली हैं। असिस्टेंट मैनेजर के लिए  दो वैकेंसी है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा भी अलग निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी या इंग्लिश में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। असिस्टेंट मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के लिए बीई/बीटेक/ एमसीए/ एमएससी (आईटी/सीएस) योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  मैनेजमेंट ट्रेनी मार्केटिंग के लिए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट या मार्केटिंग में एमबीए या पीजीडीएम की योग्यता होनी चाहिए।

मैनेजमेंट ट्रेनी अकाउंट्स के लिए सीए/सीएमए की योग्यता होनी चाहिए। जूनियर कमर्शियल एग्जिक्यूटिव के लिए बीएससी एग्रीकल्चर की योग्यता होनी चाहिए। जूनियर अस्सिटेंट अकाउंट्स के लिए बीकॉम उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। जूनियर असिस्टेंट जनरल के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। असिस्टेंट मैनेजर के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। बाकी सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी। इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में जनरल इंग्लिश, क्वांटिटी एप्टिट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी, जनरल नॉलेज एंड करंट अफेयर्स और विषय/डोमेन स्पेसिफिक नॉलेज से संबंधित विषय शामिल होंगे। डोमेन विषय कॉ को छोड़कर सभी पेपर में प्रश्नों की संख्या 15-15 होगी।

कितनी है फीस?

फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क का भुगतान कर रहा होगा। जिसमें 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस और ₹500 इंटीमेशन चार्ज है। एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, उन्हें केवल इंटीमेशन चार्ज का ही भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews