सरकारी नौकरी : सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने निकाली है भर्ती, सैलरी 1.80 लाख तक, आज से आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा और फिर उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, उसके बाद साक्षात्कार होगा।
Telangana District Court Recruitment 2026

CWC Recruitment 2024-25: केंद्रीय भंडारण निगम में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। CWC ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती अभियान के माध्यम से प्रबंधन प्रशिक्षु, लेखाकार, अधीक्षक, जूनियर तकनीकी सहायक और अन्य सहित कुल 179 रिक्तियां भरी जानी हैं।

आवेदन की प्रक्रिया आज 14 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 जनवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CWC Recruitment 2024-25

कुल पद: 179

आयु सीमा : 28 – 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता : संबंधित क्षेत्र में एमबीए/पीजी/बी.कॉम/बीए (वाणिज्य)/सीए/कृषि/बायोलॉजी/केमेस्ट्री/जैव रसायन की डिग्री होनी चाहिए।

सैलरी : पद के अनुसार 40 हजार – 1 लाख 80 हजार तक

आवेदन शुल्क: एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स सर्विसमैन, महिला : 500 रुपए
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 850 रूपए (इंटीमेशन चार्ज सहित 1350 रुपए)

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

परीक्षा पैटर्न: जूनियर तकनीकी सहायक के लिए सीडब्ल्यूसी परीक्षा पैटर्न कुल 200 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे है। गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cewacor.nic.in) पर जाएं।
  • “करियर” अनुभाग पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण कराएं।
  • आवेदन पत्र में सही विवरण भरें।
  • नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews