Teacher Recruitment 2022 : 232 शिक्षकों के पदों पर निकली है भर्ती, 27 जुलाई से पहले करें Apply, 40000 तक सैलरी, जाने आयु-पात्रता

teacher recruitment

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Teacher Recruitment 2022) पाने का सुनहरा मौका है। रायपुर कलेक्टर ऑफिस ने लेक्चरर, टीचर, प्रिंसिपल, असिस्टेंट टीचर, अकाउंटेंट, असिस्टेंट ग्रेड-2 के 232 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

यह भी पढ़े.. MP Municipal Election 2022: 43 जिलों के 214 नगरीय निकाय में 20 जुलाई को मतगणना, आयोग की तैयारियां पूरी

योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 27 जुलाई से पहले सीधे स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक/ कुरियर से कार्यालय प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एन.एच.एम.एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड़ 492015 के पते पर ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2020: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 24 जुलाई को होगी ये परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, 111 पदों पर होनी है भर्ती

ये सभी 232 पद छत्तीसगढ़ की राजधानी एवं जिला रायपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, योजना के तहत भरे जाने हैं। ये विद्यालय मोवा, लालपुर, शांति नगर, गुरुनानक चौक, मोहबा बाजार, सरोना, तिलक नगर, बीरगांव, सारागांव, हसौद, समोदा, नावपारा में स्थित हैं।

कुल पद-232

पदों का विवरण

  • व्याख्याता/लेक्चरर – 99
  • प्रधान पाठक/ प्रिंसिपल – 3
  • शिक्षक/टीचर – 63
  • असिस्टेंट/अकाउंटेंट/ कंप्यूटर टीचर/सहायक शिक्षक/ असिस्टेंट टीचर – 67

आयु सीमा-01 जनवरी, 2022 को कम से कम 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो या फिर अधिक से अधिक 35 वर्ष की आयु हो।

चयन प्रक्रिया- सिलेक्शन मेरिट/इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। ये सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे।

वेतनमान- 25000 से 38000 के बीच सैलरी दी जाएगी।

योग्यता-

  • लेक्चरर और शिक्षक के लिए संबंधित विषय में कम से कम सेकंड डिविजन में स्नाकोत्तर उपाधि एवं बी.एड.। पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से करने वाले कैंडिडेट इन पदों के योग्य माने जाएंगे।
  • असिस्टेंट टीचर के लिए संबंधित विषय में कम से कम सेकंड डिविजन में स्नातक डिग्री एवं बी.एड./डी.एड/डी.एल.एड उत्तीर्ण। माध्यम इंग्लिश होना चाहिए और T.E.T. पूर्व माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण की हो।
  • कम्प्यूटर शिक्षक के लिए कम से कम 50% अंकों से 12वीं पास एवं डी.एड/डी एल.एड परीक्षा उत्तीर्ण हो। अथवा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको से साथ स्नातक तथा Bed एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त प्राथमिक शिक्षा शास्त्र में 06 माह का (ब्रिज कोस) उत्तीर्ण। T.E.T. प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।
  • अकाउंटेंट के लिए स्नातक एवं बी.लिब. और अंग्रेजी माध्यम को प्राथमिकता
  • प्रिंसिपल के लिए स्नातक, बीएड, डीएड और डीएलएड उत्तीर्ण एवं अंग्रेजी माध्यम के कैंडिडेट को प्राथमिकता मिलेगी।
  • सहायक ग्रेड-2 के लिए 12वीं पास एवं किसी मान्यता प्राप्त संस्था से DCA/PGDCA उर्तीर्ण (8000 डिप्रेशन प्रति घंटे की गति होना चाहिए। अंग्रेजी एवं हिंदी टाइपिंग में निपुण हो।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews