छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET 2026) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को राज्य के 20 जनपदों में करवाया जायेगा।
CG TET 2026

छत्तीसगढ़ के परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET 2026) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in पर एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को राज्य के 20 जनपदों में करवाया जाएगा।

परीक्षा का समय

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न होगी। पहली शिफ्ट में कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए परीक्षा का आयोजन होगा जिसके लिए टाइमिंग सुबह 9:30 से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगी।

इसके अलावा दूसरी शिफ्ट में कक्षा 6 से लेकर 8वीं तक के लिए एग्जाम का आयोजन होगा जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 से शाम 5:45 तक रहेगी।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

  • छत्तीसगढ़ टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
    परीक्षा के लिए कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा के नियम

  • परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए।
  • परीक्षा दिवस को परीक्षा शुरु होने के 30 मिनट पहले ही मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
  • 01 फरवरी 2026 को प्रथम पाली सुबह 09.30 बजे से शुरु होगी।
  • 30 मिनट पहले सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
  • द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरु होगी।
  • 30 मिनट पहले दोपहर 2.30 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद होगा।

परीक्षार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के संबंध में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वह सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच टेलीफोन नंबर 0771-2972780 और मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews