DSSSB Recruitment 2024: 1400 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन शुरू, सैलरी 50000 पार, जानें आयु-पात्रता

government job 2026

DSSSB Recruitment 2024 : देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने पीजीटी, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सैनेटिरी इंस्पेक्टर, लेबोरेटरी असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों पर वैकेंसी निकली है।आवेदन की प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 17 अप्रैल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

DSSSB Recruitment 2024

कुल पद– 1499

पदों का विवरण- स्‍टेनोग्राफर ग्रेड डी के 188, असिस्‍टेंट सैनिटरी इंस्‍पेक्‍टर के 342, डोमेस्टिक साइंस टीचर 145, टीजीटी कंप्‍यूटर साइंस के 55, अकाउंटस असिस्‍टेंट के 54, वेटरिनेरी एंड लाइव स्‍टॉक इंस्‍पेक्‍टर के 52, लैब असिस्‍टेंट के 37, असिस्‍टेंट मैनेजर अकाउंटस के 26, मोटर व्‍हीकल इंस्‍पेक्‍टर के 20, सेल्‍समैन ग्रेड-1 के 20, अकाउंट असिस्‍टेंट कम कैशियर के 19 पद।

आरक्षित पद- अनारक्षित वर्ग के लिए 650 पद , ओबीसी के लिए 392 पद आरक्षित , एससी के 185, ईडब्‍ल्‍यूएस के 146 और एसटी के 125 पद आरक्षित हैं।

योग्यता-पद के अनुसार 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक।

आयु सीमा – दिल्‍ली अधीनस्‍थ सेवा चयन बोर्ड की इन भर्तियों के लिए आयुसीमा 18 से 32 वर्ष तक तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्रसीमा में छूट दी गई है।
वेतनमान :18,000-56,900 पे लेवल – 1 के अनुसार।

फीस –उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस का भुगतान करना होगा।महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्ति) और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को फीस के भुगतान से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

ऐसे करें आवेदन

चरण 1 आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर डीएसएसएसबी भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।
चरण 4: एप्लिकेशन फॉर्म जमा करें।
चरण 5: जरूरी दस्तावेज जमा करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews