DRDO Vacancy: 764 पदों पर निकली है भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 9 दिसंबर से आवेदन, जानें डिटेल्स

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने CEPTAM 11 भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। चयन टियर-I CBT और टियर-II स्किल/ट्रेड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
DRDO recruitment 2025

DRDO JOB VACANCY :डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। डीआरडीओ ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) और टेक्नीशियन-A (TECH-A) के पदों के लिए 764 वैकेंसी की घोषणा की है। यह शार्ट नोटिफिकेशन सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) के तहत पब्लिश किया गया है।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

DRDO Recruitment 2025

कुल पद : 764

संगठन: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)

भर्ती निकाय: वरिष्ठ तकनीकी सहायक बी, तकनीशियन ए

पदों का विवरण

  • टेक्नीशियन-A (TECH-A) के लिए 203 पद
  • टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) के लिए 561 पद शामिल हैं

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता : सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट B (STA-B) के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा। टेक्नीशियन-A (टेक-A) के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की डिग्री के साथ ITI की डिग्री।

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है।SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: टियर-I सीबीटी (स्क्रीनिंग), टियर-II सीबीटी/प्रैक्टिकल/कौशल परीक्षा (पद-विशिष्ट)

सैलरी : CEPTAM-11 Recruitment में 7th CPC के तहत लेवल 6 और लेवल 2 पे स्ट्रक्चर में टेक्निकल रोल शामिल हैं। STA-B पोस्ट का पे लेवल 35,400 से 1,12,400 है, जबकि TECH-A पोस्ट का पे लेवल 19,900 से 63,200 है।

कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: DRDO की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ: drdo.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: “Recruitment / Notifications / CEPTAM 11” सेक्शन खोलें।
  • स्टेप 3: CEPTAM 11 पोस्ट के लिंक पर जाकर Registration पूरा करें।
  • स्टेप 4: Registration के बाद लॉगिन करके पूरा फॉर्म भरें. नाम, पता, शिक्षा, उम्र, लिंग, श्रेणी और Technician-A या STA-B के लिए संबंधित ट्रेड की जानकारी दें।
  • स्टेप 5: मांगे गए डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
  • स्टेप 6: आवेदन शुल्क UPI या कार्ड के माध्यम से जमा करें।

https://www.drdo.gov.in/drdo/sites/default/files/vacancy/shortadvtC11_04122025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews