सरकारी नौकरी: DSSSB ने निकाली 714 पदों पर भर्ती, 10वीं पास 15 जनवरी तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

डीएसएसएसबी ने 700 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन लिंक जल्द एक्टिव होगा। केवल 100 रुपये फीस लगेगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
dsssb recruitment 2025

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड ने मल्टीटास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती (DSSSB Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू होगी। नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in/रात 12:00 बजे से पहले ही एप्लीकेशन स्वीकार किए जाएंगे। अधिसूचना पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह कैंडिडेट को दी जाती है। ताकि पात्रता और चयन प्रक्रिया को लेकर कोई भी कंफ्यूजन न रहे।

रिक्त पदों की संख्या कुल 714 है। वैकेंसी को कैटिगरी वाइज और डिपार्मेंट वाइज बांटा गया है। जनरल के लिए 302, ओबीसी के लिए 212, एससी के लिए 70, एसटी के लिए 53 और ईडब्ल्यूएस के लिए 77 पद रिजर्व किए गए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ़ फूड सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स में एमटीएस के लिए कुल 140 पद खाली हैं। विकास विभाग में 231 और और लेबर डिपार्टमेंट में 93 पद रखते हैं।

इतनी है फीस

अप्लाई करने के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन और फीस पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए काएंगे। हालांकि महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक सर्विसमैन को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। स्किल टेस्ट/एंडोरेंस टेस्ट/ ड्राइविंग टेस्ट/ट्रेड टेस्ट  जॉब की जरूरत पर निर्भर करेगी। एग्जाम में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसके लिए 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय दिया जाएगा। 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे।

जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग एबिलिटी, अर्थमैटिक एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी, टेस्ट ऑफ हिंदी लैंग्वेज एंड कंप्रीहेंशन और टेस्ट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज एंड कंप्रीहेंशन कुल पांच सेक्शन  परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक सेक्शन 40-40 अंक का होगा। सभी में प्रश्नों की संख्या भी 40 होगी। नियुक्ति के बाद 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रूपये तक वेतन दिया जाएगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

किसी भी प्राप्ति प्राप्त स्कूल या बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों के लिए आईआईटी पास होना जरूरी होगा। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 27 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews