DSSSB Recruitment 2025 : 1180 पदों पर निकली है भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 16 अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

योग्यता की बात करें इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास और 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास होना भी जरूरी है।
dsssb recruitment 2025

DSSSB Recruitment : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।बोर्ड ने 1180 सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होगी और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईए जानते है शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सभी जानकारी……….

DSSSB Teacher Recruitment 2025

कुल पद: 1180

पद का नाम: असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी)

विभाग : डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन/ नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल

पदों का विवरण

  • 502 पद अनारक्षित
  • 306 पद ओबीसी
  • 137 पद ईडब्ल्यूएस
  • 166 पद एससी
  • 69 पद एसटी वर्ग

आयु सीमा: अधिकतम 30 वर्ष तक तय की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्रसीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क: अभ्यर्थियों को 100 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। आवेदन शुल्क में एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन को छूट मिलेगी।

योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 2 साल का एलीमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा (D.El.Ed) होना चाहिए। 12वीं के साथ 4 साल का B.El.Ed या ग्रेजुएशन और 2 साल D.E.l.Ed या समकक्ष योग्यता । CBSE द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)। हिन्दी/उर्दू/पंजाबी विषय को बतौर विषय सेकेंडरी लेवल ।म्यूनिसिपल काउंसिल प्राइमरी टीचर के लिए 12वीं के साथ 2 साल का प्राइमरी एजुकेशन में डिप्लोमा/ETE/JBT/DIET/B.El.Ed किया हो।

वेतनमान :असिस्टेंट टीचर प्राइमरी को 35,400 -1,12,400/- (पे लेवल-06) ग्रुप बी के मुताबिक सैलरी मिलेगी।अन्य वेतन भत्ते भी मिलेगें।

चयन प्रक्रिया : मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।चयन के लिए लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया हो सकती है।

DSSSB Teacher Vacancy: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें. सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें
  • फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

https://dsssb.delhi.gov.in/sites/default/files/DSSSB/circulars-orders/final_advt_no_05-2025_asstt_teacher_primary_1.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews