DTC Vacancy 2022 : ITI पास के लिए मौका, 357 पदों पर निकली भर्तियां

DTC Vacancy 2022 : ITI पास के लिए मौका, 357 पदों पर निकली भर्तियां

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली परिवहन निगम ने युवाओं को नौकरी के लिए (DTC Vacancy 2022) नोटिफिकेशन जारी किया है। दिल्ली परिवहन निगम(Delhi Transport Corporation, DTC) ने ITI पास युवाओ के लिए 354 पदों पर भर्ती निकाली हैं। योग्य उम्मीदवार दिल्ली सरकार की इस नौकरी के लिए आवेदन 4 मई 2022 तक कर सकते हैं।

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर जाकर इन पदों के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।  आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें – EPFO को लेकर बड़ी अपडेट, जल्द बढ़ सकती है सैलरी लिमिट, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

पदों की जानकारी 

असिस्टेंट फोरमेन (रिपेयर एंड मेंटेनेंस) -112 पद

असिस्टेंट फिटर (रिपेयर एंड मेंटेनेंस) – 175 पद

असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (रिपेयर एंड मेंटेनेंस) – 70

महत्वपूर्ण तारीखें 

आवेदन करने की शुरूआती तारीख – 18 अप्रैल 2022

आवेदन करने की अंतिम तारीख – 04 मई 2022

आवश्यक योग्यता 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सम्बंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संसथान से ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए और फोरमेन असिस्टेंट पद के लिए 2 साल का काम का अनुभव होना चाहिए।

ये भी पढ़ें – Twitter पर ट्वीट एडिट करने के बाद भी ऑरिजिनल ट्वीट देख पाएंगे

आयुसीमा 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयुसीमा 25 साल है लेकिन असिस्टेंट फोरमेन क ेलिए अधिकतम आयुसीमा 35 साल है।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले DTC की आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर लेटस्ट अपडेट में जाएं।
  • इसके बाद Advertisement की लिंक पर जाएं।
  • अब रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरें।
  • आवेदन भरने के बाद सब्मिट करें और अपने लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews