ESIC ने निकाली 78 पदों पर भर्ती, 9 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन 

ईसीआईसी ने 75 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता से लेकर वेतन तक की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं? 
ESIC Recruitment 2026

कर्मचारी राज्य बीमा निगम प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती (ESIC Recruitment 2026) निकाली है। यह कॉन्ट्रैक्ट आधारित है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, अंतिम तारीख 9 अप्रैल 2026 है। एप्लीकेशन फॉर्म स्पीड पोस्ट/बाय हाथ या ईमेल के जरिए भेजा जा सकता है। उम्मीदवारों को अप्लाई करने से पहले अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 78 है। जिसमें से प्रोफेसर के लिए 10, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 17, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 9 और सीनियर रेजिडेंट के लिए 42 पद खाली हैं। फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ईएसआईसी सेविंग फंड अकाउंट नंबर-2 के डिमांड ड्राफ्ट के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। एमबीबीएस/एमडी/एमएस/DNB की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रोफेसर/ एसोसिएट प्रोफेसर/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु सीमा 69 साल है। सीनियर रेजिडेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।  सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया  

उम्मीदवारों का चयन अकादेमिक क्रेडेंशियल और इंटरव्यू के परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। आधिकारिक वेबसाइट के रिक्रूटमेंट सेक्शन में रिजल्ट को जारी किया जाएगा। अपॉइंटमेंट का ऑफर ईमेल के जरिए भेजा जाएगा। इंटरव्यू अप्रैल के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

इतना होगा वेतन

प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के बाद लेवल 13 के तहत 1,23,100 रुपये वेतन मिलेगा। एसोसिएट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के बाद लेवल 12 के तहत 78,000 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर/सीनियर रेजिडेंट को 67,000 रुपये वेतन प्रतिमाह मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट http://esic.gov.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
  2. इसे ब्लॉक ब्लू या ब्लैक पेन का इस्तेमाल करके ब्लॉक लेटर्स में इसे अच्छे से भरें।
  3. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ चिपकाएं।
  4. जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी को अटैच करें।
  5. डिमांड ड्राफ्ट तैयार करें।
  6. पोस्ट/बाय हैंड/ईमेल (dean-ranchi.jh@esic.gov.in) पर 9 अप्रैल से पहले  भेजें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews