Fifth EVIDENT Image of the Year Award : फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट में जीत सकते है लाखों रुपये का इनाम, जानें अंतिम तिथि

इसमें भाग लेने से पहले नीचे दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें। उसके बाद ही आवेदन करें।
Photography

Fifth EVIDENT Image of the Year Award : अगर आप में फोटोग्राफी का जुनून है तो यह प्रतियोगिता आपके लिए अच्छी साबित होगी बता दें कि यह प्रतियोगिता टोक्यो की एविडेंट कॉर्पोरेशन की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें 18 से अधिक उम्र के नए व अनुभवी फोटोग्राफर्स भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने से पहले नीचे दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें। उसके बाद ही आवेदन करें।

योग्यता

यह प्रतियोगिता का उद्देश्य माइक्रोस्कोपिक फोटोज की कलात्मक और वैज्ञानिक मूल्यों को दर्शाना है। इसमें भाग लेने की कोई एंट्री फीस नहीं है। इसमें लाइट माइक्रोस्कोप से ली गई फोटोज सबमिट कर सकते हैं। ध्यान रहें कि इलेक्ट्रिक माइक्रोस्कोप से ली हुई फोटोज स्वीकार्य नहीं है। प्रतिभागी अधिकतम 3 फोटोज और 3 वीडियोज भेज सकते हैं। प्रतियोगिता में एशिया, यूरोप और अमेरिका के भी रीजनल विनर्स घोषित किए जाएंगे। .

क्या मिलेगा

ग्लोबल फोटो विजेता को SZX7 माइक्रोस्कोप और DP23 डिजिटल कैमरा भी दिया जाएगा। इसके अलावा ग्लोबल वीडियो विनर और हर रीजनल विनर को CX23 या SZ61 माइक्रोस्कोप दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews