GIC Assistant Manager Admit Card : जारी किया जीआईसी ने असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

5 जनवरी 2025 को जीआईसी द्वारा आयोजित होने वाली असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा के लिए कई शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं, जो ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
admit card

GIC Assistant Manager Admit Card 2024 : जीआईसी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट gicre.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा 5 जनवरी 2025 को आयोजित जाएगी। यह परीक्षा सीबीटी आधारित की जाएगी। इसके दो पेपर (भाग ए, बी) बहुविकल्पीय प्रश्न एक पेपर (भाग सी ) वर्णानात्मक होगा। यह परीक्षा 150 अंकों की होगी। जिसमें 123 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा कर निर्धारित समय 150 मिनट (भाग ए 30 मिनट, भाग भी 60 मिनट, भाग सी 60 मिनट) रहेगा। वहीं वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक काटा जाएगा।

परीक्षार्थी अपने साथ लेकर जाएं एक वैध पहचान पत्र

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gicre.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध जीआईसी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews