MP में सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, इन पदों पर होगी भर्ती, 22-23 मार्च को इंटरव्यू

India Post Payments Bank

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP Government Job 2022: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी के केंद्रीय विद्यालय (KV Recruitment 2022-Kendriya Vidyalaya, Pachmarhi) में शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अंशकालीन अनुबंध (part time contract) के आधार पर की जाएगी। इसके लिए इंटरव्यू 22 और 23 मार्च होंगे।

यह भी पढ़े… MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में लू का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

इच्छुक अभ्यर्थी समस्त प्रमाणपत्रों की मूल और छायाप्रति व फोटो के साथ इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते है। इंटरव्यू सुबह 9 बजे से होंगे। आवेदन फॉर्म विद्यालय की वेबसाइट डाउनलोड करके उसे भरकर व समस्त दस्तावेज की छायाप्रति के साथ उक्त दिनांक को सुबह 8 तक स्कूल में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी की वेबसाइट https://pachmarhi.kvs.ac.in अथवा विद्यालय के नोटिस बोर्ड को देख सकते है।

  • संस्थान का नाम- केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी
  • PGT शिक्षकों के रिक्त पद– हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, गणित, जीव-विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य।
  • TGT शिक्षकों के रिक्त पद– हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत।
  • योग्यता- बीई, बीटेक, एमएससी, एमसीए, स्नातक, बीएड सीटीईटी, पीजीडीसीए, बीसीए, स्पोर्टस अथॉॅरिटी ऑफ इंडिया से खेलों के दक्षता के प्रमाण पत्र बीपीईडी सहित अन्य।
  • प्रशिक्षकों के रिक्त पद-याेगा, आर्ट, संगीत, नृत्य, खेलकूद, कम्प्यूटर।
  • अन्य रिक्त पद– प्राथमिक शिक्षक, नर्स एवं काउंसलर।

यह दो दिन चलेंगे इंटरव्यू

  1. 22 मार्च को इंटरव्यू -पीजीटी (हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, गणित, जीव-विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत।
  2. 23 मार्च के इंटरव्यू -प्रशिक्षक (याेगा, आर्ट, संगीत, नृत्य, खेलकूद, कम्प्यूटर), प्राथमिक शिक्षक, नर्स एवं काउंसलर।

ऐसे करें आवेदन-

  • ऑफिशल वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके ऑफलाइन जमा करना है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट का पता- pachmarhi.kvs.ac.in
  • आवेदन एवं वॉक इन इंटरव्यू- PGT एवं TGT के लिए दिनांक 22 मार्च 2022
  • आवेदन एवं वॉक इन इंटरव्यू- प्रशिक्षक एवं अन्य के लिए दिनांक 23 मार्च 2022
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews