MP Job Alert: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, रोजगार मेले का आयोजन, 25000 तक सैलरी

India Post Payments Bank

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Job Alert. मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं (Madhya Pradesh unemployed youth ) के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। 25 अप्रैल को भोपाल के मेला ईदगाह हिल्स स्थित जिला रोजगार ऑफिस कैम्पस में रोजगार मेला (Employment/job Fair) लगने जा रहा है,इसमें 7 कंपनियां आएंगी।यह मेला सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर शाम 5-6 बजे तक चलेगा। चयनित युवाओं को 8 से करीब 25 हजार रुपए तक सैलरी ऑफर की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP: कर्मचारियों को बड़ी सौगात, मिलेगा 11-11 हजार का बोनस, मई में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

इस जॉब फेयर के माध्यम से जेएसई प्रोजेक्ट्स प्रालि के लिए 108/100 डायल हैवी वाहन चालक, इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन, नर्सिंग, टेली कॉलर, एचआर रिक्ररूटर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, ट्रेनिज वर्कर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, कस्टमर केयर, माइक्रो फाइनेंस एक्जीक्यूटिव, ऑफिस असिस्टेंट, रिसेप्सनिस्ट आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस जॉब फेयर में इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन के लिए 2 साल, नर्सिंग के 2 साल का अनुभव मांगा गया है वही अन्य पदों के लिए भी अलग-अलग अनुभव अनिवार्य किए गए है। इसमें महिला पुरूष दोनों के लिए 18 से 40 वर्ष तक आयु निर्धारित है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस जॉब फेयर में ओरिजनल डॉक्युमेंट्स और बायोडाटा शामिल हो सकते है। कंपनियां अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से अपनी शर्तों पर भर्ती करेगी।

यह भी पढ़े.. राज्य सरकार का इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, जानें कितनी बढ़कर मिलेगी राशि

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews