शिक्षा मंत्रालय में नौकरी का सुनहरा मौका, 2 लाख रुपए से अधिक की सैलरी, जाने पात्रता और डिटेल    

Hindustan Shipyard Limited

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने भर्ती के नोटिफिकेशन (Ministry of Education Recruitment) जारी किए हैं, जिसके मुताबिक निर्देशक (Director) के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया (Application process) शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई 2022 है।  पीएचडी के डिग्री (PHD) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, साथ ही उम्मीदवारों के पास 7 साल का एक्सपीरियंस होना भी जरूरी होगा।

यह भी पढ़े…  Vastu: बाथरूम में इन गलतियों से उत्पन्न होते हैं वास्तु दोष, जाने निवारण के उपाय

वेतन, पात्रता और आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम (Maximum age limit) 60 साल है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को करीब 210000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी, साथ ही हर महीने उनकी सैलरी में ₹11250 की बढ़ोतरी भी की जाएगी।

चयन और आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर होगा। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती IIT वडोदरा में डायरेक्टर के पोस्ट के लिए निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट से फॉर्म डाउनलोड कर के सही पते पर भेजकर अप्लाइ कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशल नोटिफिकेशन यहां देख सकते हैं:OFFICIAL NOTIFICATION

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews