Bank Recruitment 2022: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 29 अप्रैल लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

bandhan bank 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Bank Job 2022. 12वीं पास के लिए बंधन बैंक (Bandhan Bank Recruitment 2022) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बंधन बैंक ने विभिन्न शहरों में डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 39 पदों पर भर्ती निकाली है।  इच्छुक उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल, ncs.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।

Bandhan Bank Recruitment 2022

  • कुल पद– 39
  • आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 10 मार्च 1993 से पहले और 10 मार्च 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।
  • सैलरी- सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 14,200 से लेकर 21,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
  • योग्यता- डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
  • आवेदन प्रक्रिया- उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

कैसे करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यहां क्रेडेंशियल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें।
  • अब ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • किसी भी अन्य जानकारी के बारे में पता करने या शिकायत करने के लिए उम्मीदवार बैंक के HR विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 9748330338 HR का नंबर है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews