JOB ALERT : यहां 535 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, जल्द करें एप्लाई

VYAPAM RECRUITMENT 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) मुंबई में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली हैं। इसके तहत MHADA एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, डिप्टी इंजीनियर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क, जूनियर क्लर्क, शार्ट हैंड राइटर सहित कुल 535 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather : पूरे महीने मेहरबान रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 सितंबर, 2021 से शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर, 2021 तक या इससे पहले आधिकारिक वेबसाइट mhada.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।खास बात ये है कि उम्मीदवारों के पास 12वीं कक्षा, डिग्री, बीई / बी.टेक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार अधिसूचना में विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जांच कर सकते हैं।

कुल पद– 535

पदों का विवरण-

1.एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (आर्कीटेक्चर) – 13

2.डिप्टी इंजीनियर (आर्कीटेक्चर)- 13

3.एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – 02

4.असिस्टेंट इंजीनियर (आर्कीटेक्चर)- 30

5.असिस्टेंट लीगल कंसल्टेंट – 02

6.जूनियर इंजीनियर (आर्कीटेक्चर) – 119

7.जूनियर आर्किटेक्ट असिस्टेंट – 06

8.आर्कीटेक्चर इंजीनियरिंग असिस्टेंट – 44

9.असिस्टेंट – 18

10.सीनियर क्लर्क – 73

11.जूनियर क्लर्क – 207

12.शॉर्टहैंड राइटर – 20

13.सर्वेयर – 11

14. ट्रेसर – 07

योग्यता- उम्मीदवारों के पास 12 वीं कक्षा, बीई / बीटेक (संबंधित फील्ड) की डिग्री होना चाहिए।

आयु सीमा

  • एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पोस्ट पर आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष।
  • डिप्टी इंजीनियर के पद के लिए 18 से 30 वर्ष।
  • एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद के लिए 19 से 38 वर्ष।
  • असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए 18 से 38 वर्ष।
  • जूनियर इंजीनियर के पद पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को 18 से 38 साल की उम्र होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया– इंटरव्यू, टेस्ट में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |

वेतनमान-नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी नियमानुसार होगी |

आवेदन प्रक्रिया– इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews