Government Job Alert : इन पदों पर निकली है भर्ती, 2 लाख तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Hindustan Shipyard Limited

अहमदाबाद, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है।गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Gujarat Metro Recruitment 2021 GMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर समेत 29 पदों पर भर्ती निकाली है। GMRC के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2021 से शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े.. Government Jobs 2021: यहां 211 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, 21 अक्टूबर से आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आखरी तारीख 12 नवंबर 2021 है।  इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट- gujaratmetrorail.com पर जाना होगा।यह भर्ती अहमदाबाद और सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट विंग व अहमदाबाद मेट्रो के ऑपरेशन, मैनेजमेंट व सिविल विंग के लिए हो रही है।

GMRC Recruitment 2021-

कुल पद-29

पदों का विवरण-

  1. असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) – 1 पद
  2. असिस्टेंट मैनेजर (सिग्नलिंग) – 2 पद
  3. असिस्टेंट मैनेजर (एल एंड ई) – 3 पद
  4. ज्वाइंट जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम)- 1 पद
  5. डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम)- 1 पद
  6. मैनेजर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम)- 2 पद
  7. असिस्‍टेंट मैनेजर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम) – 4 पद
  8. सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम) – 3 पद
  9. सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – 2 पद
  10. असिस्‍टेंट सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम) – 4 पद
  11. जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक, ओ एंड एम) – 4 पद
  12. मेंटेनर (सिविल/ट्रैक ,ओ एंड एम) – 4 पद

वेतनमान-

  1. असिस्टेंट मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) – 50000-160000 रुपये
  2. असिस्टेंट मैनेजर (सिग्नलिंग) – 50000-160000 रुपये
  3. असिस्टेंट मैनेजर (एल एंड ई) – 50000-160000 रुपये
  4. ज्वाइंट जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम)-90000 – 240000 रुपये
  5. डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम)- 60000 – 180000 रुपये
  6. मैनेजर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम)- 50000 – 160000 रुपये
  7. असिस्‍टेंट मैनेजर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम) – 70000 – 200000 रुपये
  8. सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम) – 46000 – 14500 रुपये
  9. सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक (ओ एंड एम)) – 40000 – 125000 रुपये
  10. असिस्‍टेंट सेक्शन इंजीनियर (सिविल/ट्रैक,ओ एंड एम) -35000 – 110000 रुपये
  11. जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक, ओ एंड एम) – 33000 – 100000 रुपये
  12. मेंटेनर (सिविल/ट्रैक ,ओ एंड एम) -20000 – 60000 रुपये

आयु सीमा-  अधिकतम उम्र 32 साल तक की आयु होनी चाहिए. ऐसे ही सभी पदों पर योग्यता और आयु सीमा की अधिकतम जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले गुजरात मेट्रो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
    वेबसाइट के होम पेज पर Careers पर क्लिक करें।
  • इRECRUITMENT NOTIFICATION FOR VARIOUS POSTS IN PROJECT AND O&M-CIVIL WING के लिंक पर जाएं।
  • अब APPLY ONLINE POST के लिंक पर क्लिक करें।मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  •  रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।Direct Link से आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews