Government Job: मतस्य पालन मंत्रालय में नौकरी का मौका, 1 लाख से अधिक सैलरी, जाने अन्य डीटेल

epfo recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मतस्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying) ने हाल ही में भर्ती ( Ministry of Fisheries Recruitment) के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक मत्स्य विकास आयुक्त (Fisheries Development Commissioner) के पद पर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 1 है। आवेदन 9 अप्रैल, 2022 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने के लिए 45 दिनों तक का समय उम्मीदवारों को दिया गया है। भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… घर में Money Plant लगाने से सेहत को होते हैं अनेक फायदे, कई गुणों से होता है भरपूर

उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मत्स्य पालन जियोलॉजी/ समुद्री जीव विज्ञान में मास्टर की डिग्री किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम (Maximum) 56 साल है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 12,3,100 रुपए से लेकर 21,59,00 रुपए की सैलरी हर महीने दी जाएगी। समय अवधि के अंदर उम्मीदवार बताए गए पते पर अपने आवेदन पत्र को भेजकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन यहां देखें:Official notification 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews