
Oil India Limited Recruitment 2024 : ऑयल इंडिया लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ओआईएल ने सीनियर ऑफिसर समेत 102 पदों पर भर्ती निकाली है । आवेदन की प्रक्रिया 5 जनवरी से जारी है और इसकी लास्ट डेट 29 जनवरी 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Oil India Limited Recruitment 2024 Details
कुल पद-102
पदों का विवरण-
- ग्रेड सी: 4 पद
- ग्रेड बी: 97 पद
- ग्रेड ए: 1 पद
- 4 अधीक्षण अभियंता के लिए
- 97 वरिष्ठ अधिकारी और अन्य पदों के लिए।
- एक रिक्ति गोपनीय सचिव के लिए ।
- ग्रेड सी में अधीक्षण चिकित्सा अधिकारी (आर्थोपेडिक्स), अधीक्षण चिकित्सा अधिकारी (रेडियोलॉजी), और अधीक्षण अभियंता (पर्यावरण) जैसी विशिष्ट भूमिकाएं शामिल हैं।
- ग्रेड सी में अधीक्षण चिकित्सा अधिकारी (आर्थोपेडिक्स), अधीक्षण चिकित्सा अधिकारी (रेडियोलॉजी), और अधीक्षण अभियंता (पर्यावरण) जैसी विशिष्ट भूमिकाएं शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया –
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)
- इंटरव्यू
- स्क्रीनिंग टेस्ट
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 + जीएसटी लागू कर है।
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
- एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
वेतनमान- पद के अनुसार 1,50,000 रुपए से लेकर 90,000 रुपए तक।
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारआवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- इतना करने के बाद अपने सभी जरूरी डाक्यमेंट अपलोड करें।
- आखिरी में सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट ले लें।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

