Government Jobs : वन विभाग में बंपर निकली भर्तियां, 12वीं पास के लिए अच्छा मौका

Central Cooperative Banks Recruitment 2022

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।  यदि आप सरकारी नौकरी (Government Jobs) के इच्छुक हैं और छत्तीसगढ़ आपकी पसंद का राज्य है तो ये खबर आपके लिए पढ़ना जरूरी है।  छत्तीसगढ़ सरकार के वन विभाग ने 291 फारेस्ट गार्ड (forest guard) की भर्ती के लोए पत्र आमंत्रित किये हैं। अच्छी बात ये है कि इसके लिए शैक्षिणिक योग्यता 12 वीं पास है।

छत्तीसगढ़ सरकार (Government of Chhattisgarh) ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विभिन्न कार्यालयों के लिए ये भर्तियां निकालीं हैं।  इसके लिए अप्लाई करने की शुरुआत 12 दिसंबर से शुरू होगी।  आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है।  अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की अधिकृत की अधिकृत वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – व्यापारी को NDPS में झूठा फंसाने के मामलें में पांच पुलिस कर्मी बर्खास्त..

जानकारी के अनुसार फारेस्ट गार्ड के लिए आवेदक की आयु सीमा 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – Indore : बेटी का ससुराल ना लौटना पिता को पड़ा महंगा, दामाद ने उठाया खौफनाक कदम, जाने मामला

फारेस्ट गार्ड पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास है।  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख जल्दी ही घोषित की जाएगी। 12 दिसंबर से इस पद के लिए आवेदन किये जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, 31 दिसंबर से पहले पूरा करें यह काम वरना लगेगा बड़ा झटका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews