Government Jobs: कैबिनेट सचिवालय में निकली 125 पदों पर भर्ती, मिलेगी 90 हजार सैलरी, 6 नवंबर तक करें आवेदन

Government Jobs: कैबिनेट सचिवालय में निकली 125 पदों पर भर्ती, मिलेगी 90 हजार सैलरी, 6 नवंबर तक करें आवेदन

Government Jobs: कैबिनेट सचिवालय (Cabinet Secretariat Recruitment 2023) ने कई पदों पर भर्ती निकाल है। कुल रिक्त पदों की संख्या 125 है। इच्छुक उम्मीदवार 6 नवंबर 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट https://cabsec.gov.in पर उपलब्ध प्रारूप को फॉलो करते हुए आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

कंप्यूटर साइंस/आईटी कैटेगरी में 60, मैथ्मैटिक्स में 2, स्टैटिक्स में 2, केमिस्ट्री में 3, माइक्रोबायोलॉजी में 1, इलेक्ट्रॉनिक्स में 48, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 2, फिजिक्स में 5 और सिविल इंजीनियरिंग में 2 पद रिक्त हैं। जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी होगा।

पात्रता और सैलरी

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के कैंडीडेट्स को छूट भी मिलेगी। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी निर्धारित की गई है। इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक/ साइंस या अन्य टेक्निकल क्षेत्र में मास्टर्स की डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं। कुछ पद्द गेट स्कोर के आधार पर सीधी भर्ती अभियान में शामिल हैं। नियुक्ति के बाद चयनित उम्मीदवारों को 90 हजार रुपये की सैलरी प्रदान की जाएगी। पात्रता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक जरूर करें।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जरूरी दस्तावेजों के साथ नोटिफिकेशन पर दिए गए पते पर एप्लीकेशन फॉर्म भेज सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews