Government Jobs: केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में निकली 74 पदों पर भर्ती, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें डीटेल

Government Jobs: केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में निकली 74 पदों पर भर्ती, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें डीटेल

Government Jobs: केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतगर्त कई पदों पर भर्ती निकाली है। एनसीएपी कंसल्टेंट ए, बी और सी के लिए कुल 74 पद रिक्त हैं। इस संबंध में अधिसूचना (CPCB Recruitment Notification) भी जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर तक भर्ती के लिए अप्लाइ कर सकते हैं।

पात्रता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाइ कर सकते हैं। इसके साथ कैंडीडेट्स के पास 3-10 वर्ष का अनुभव संबंधित कार्य से होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें चयनित कैंडीडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फिर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा। नियुक्ति के बाद कंसल्टेंट ए को 60, 000 रुपये, कंसल्टेंट बी को 80,000 रुपये और कंसल्टेंट सी को 1 लाख रुपये सैलरी प्रदान कि जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन (यहाँ क्लिक करें) जरूर देखें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://cpcb.nic.in पर जाएं।
  • अब Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फोरम को सही से भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के शुल्क भुगतान कि जरूरत नहीं है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews