Government Jobs: आईटीबीपी में निकली 620 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, यहाँ जानें डीटेल

Government Jobs: आईटीबीपी में निकली 620 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, यहाँ जानें डीटेल

Government Jobs: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने कांस्टेबल जीडी (ITBP Recruitment 2023 ) पदों पर बम्पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 620 है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और ओपन रैली में हिस्सा ले सकते हैं। कैंडीडेट्स अपने जिले के निर्धारित केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक करवा सकते हैं। वेन्यू की सूची अधिसूचना में उपलब्ध हैं।

रिक्त पदों की संख्या 

सिक्किम क्षेत्र में 186, उतराखंड में 16, लद्दाख में 125, हिमाचल प्रदेश में 43 और अरुणाचल ऑरदेश में 250 पद रिक्त हैं।

पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिक 23 वर्ष है। कोई भी दसवीं पास युवा इस भर्ती अभियान का हिस्सा बन सकता है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन, बायोमेट्रिक आईडेंटिफिकेशन के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। (यहाँ क्लिक करें )

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करना होना। वहीं एसटी/एससी/ महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार के एप्लीकेशन फीस का भुगतान नहीं करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने साथ आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ लेना जाना अनिवार्य होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews