Government Jobs 2022: 10वीं पास के लिए 3437 पदों पर भर्ती, 15 फरवरी लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

Indian Postal Department

अहमदाबाद, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात में सरकारी नौकरी (GPSSB Recruitment 2022) पाने का सुनहरा मौका है।10वीं-12वीं पास के लिए 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है ।गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB Village Panchayat Secretary Recruitment 2022)  ने 3437 ग्राम पंचायत सचिवों के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी 2022 से शुरु हो गई है और लास्ट डेट 15 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार GPSSB की ऑफिशियल वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in और ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Government Jobs 2022- GPSSB Recruitment 2022

 कुल पद-3437

योग्यता- उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए। गुजरात सिविल सेवा वर्गीकरण और भर्ती (सामान्य) नियम, 1967 में निर्धारित अनुसार, कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान जरूरी है।गुजराती या हिंदी या दोनों का नॉलेज होना चाहिए।

आयु सीमा-उम्मीदवारों की उम्र 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

चयन प्रक्रिया-गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड ग्राम पंचायत सचिव के पद के लिए चयन एक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करे आवेदन-अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तारीख तक आवेदन कर दें, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुल्क- उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 100/- रुपये का भुगतान करना होगा।

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआती तारीख : 28 जनवरी 2022
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 15 फरवरी 2022
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews