गुजरात पुलिस में निकली 13,591 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, यहाँ जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

गुजरात पुलिस ने कॉन्स्टेबल और एसआई पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 13 हजार से अधिक पद खाली हैं। इससे पहले पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
Gujarat Police Recruitment 2025

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड में सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों पर भर्ती (Gujarat Police Recruitment 2025) निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। योग और ऑफिशल वेबसाइट http://gprb.gujarat.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है गया है। जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह कैंडिडेट को दी जाती है। आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी /ईडब्ल्यूएस सर्विस मैन और महिला कैंडिडेट को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 13591 है। जिसमें से एसआई कैडर  में 858 और लोकरक्षक कैडर में 12733 पद खाली हैं। अनआर्म्ड  पुलिस इंस्पेक्टर के लिए 659, आर्म्ड पुलिस इंस्पेक्टर के लिए 169, जेलर ग्रुप-2 के लिए 70 पद खाली हैं। वहीं  लोकरक्षक  अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल के लिए 6942,  आर्म्ड पुलिस  कांस्टेबल के लिए 2458, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (सीआरपीएफ) के लिए 3002, जेल सिपाही पुरुष के लिए 300 और जेल सिपाही महिला के लिए 31 पद खाली हैं।

योग्यता और आयु सीमा 

किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। कांस्टेबल पद के लिए निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। सब इंस्पेक्टर के लिए निर्धारित आयु सीमा 27 वर्ष और अधिकतम  35 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया 

अनआर्म्ड पुलिस इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। वहीं पुलिस कांस्टेबल और जेल सिपाही पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट और बहुविकल्पीय परीक्षा के आधार पर होगा। कांस्टेबल परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

गुजरात पुलिस मेंस परीक्षा में 300 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 6 घंटे का समय मिलेगा। 200 प्रश्न एमसीक्यू और 100 प्रश्न डिस्क्रिप्टिव होंगे दोनों। दोनों पेपर के लिए तीन-तीन घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर-1 में प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पट 0.25 अंक की कटौती होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews