गुजरात यूनिवर्सिटी में नौकरी का मौका, निकली 129 पदों पर भर्ती, 13 जनवरी तक भरें फॉर्म

गुजरात यूनिवर्सिटी में 100 से अधिक पर भर्ती निकली है। एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। वेतन भी अच्छा है। इससे पहले पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
GMRCL Recruitment 2026

गुजरात यूनिवर्सिटी में जूनियर क्लर्क समेत कई नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती (Gujarat University Recruitment) निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.gujaratuniversity.ac.in/career पर  जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन लिंक निर्धारित समय तक ही एक्टिव रहेगा। इसीलिए डेडलाइन खत्म होने से पहले अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। जिसके मुताबिक रिक्त पदों की संख्या कुल 129 है। पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 16 वैकेंसी है। जूनियर क्लर्क के लिए  84, सीनियर क्लर्क के लिए 7 और लैबोरेट्री असिस्टेंट के लिए 2 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति रजिस्ट्रार, डायरेक्टर, अकाउंट ऑफिसर, लाइब्रेरियन, प्रेस मैनेजर, यूनिवर्सिटी इंजीनियर, सीनियर क्लर्क, जूनियर क्लर्क, प्रोग्रामर यदि पदों पर होगी।

इतनी है फीस

  • आरक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है।
  • एससी/ एसटी/ सीईबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों का शुल्क माफ किया गया है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रार पद के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ 15 वर्ष अनुभव या पीएचडी होना जरूरी है। डायरेक्टर अकादेमिक स्टाफ कॉलेज पद के लिए पीएचडी के साथ-साथ 10 वर्ष का टीचिंग अनुभव होना भी चाहिए। डायरेक्टर कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ 10 वर्ष का अनुभव या पीएचडी होना अनिवार्य है। प्रेस मैनेजर पद पर ऐसे ग्रेजुएट उम्मीदवार जिनके पास प्रिंटिंग टेक में डिप्लोमा और 10 साल का अनुभव है, वे आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी इंजीनियर पद के लिए सिविल में बीई डिग्री 5 वर्ष अनुभव के साथ होनी चाहिए। सिक्योरिटी ऑफिसर पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ 10 साल का अनुभव होना भी जरूरी है।

लैबोरेट्री टेक्नीशियन पद पर आवेदन करने के लिए बीएससी के साथ-साथ डीएमएलटी होना चाहिए। फील्ड वर्क अस्सिटेंट पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ कंप्यूटर नॉलेज होना जरूरी है। अन्य पदों के लिए पदों की पात्रता नोटिफिकेशन में दी गई है। जिसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया की घोषणा अब तक नहीं की गई है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन गुजरात यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस पूरे तरीके से चुने गए पोस्ट पर निर्भर करेगा। ओएमआर आधारित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूशन या कॉलेज से अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अपने अनुभव के सबूत के तौर पर यूनिवर्सिटी का अप्रूवल, सैलरी बैंक अकाउंट स्टेटमेंट और अनुभव के समय का इनकम टैक्स रिटर्न जमा करना पड़ सकता है। नियुक्ति के बाद कम से कम 19,900 रुपये और अधिकतम 2 लाख 8 हजार 700 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। सैलरी पोस्ट पर निर्भर करेगी। कुछ पदों के लिए पहले 5 सालों के लिए फिक्स्ड पे निर्धारित किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews