High court Recruitment 2024: यहां निकली है विभिन्न पदों पर भर्तियां, 15 मार्च से आवेदन शुरू, एज लिमिट 45 वर्ष, जानें डिटेल्स

sarkari jobs

UP High Court Recruitment 2024 : उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती को लेकर नया अपडेट आया है। इलाहबाद हाई कोर्ट डिस्ट्रिक्ट जज भर्ती के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ गई है। अब 15 मार्च से उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2024 से 30 मार्च 2024 तक थी जिसे अब एक्सटेंड कर दिया गया है।नोटिफिकेशन के अनुसार अब इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र 15 मार्च से 30 अप्रैल 2024 तक भरे जा सकेंगे।

UP HJS Recruitment 2024

कुल पद -83

पदों का विवरण

  • अनारक्षित : 35 पद
  • ओबीसी : 22 पद
  • ईडब्ल्यूएस : 08 पद
  • एससी : 17 पद
  • एसटी : 01 पद

आयु सीमा – उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2024 के अनुसार कम से कम 35 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

योग्यता- लॉ में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने 7 वर्षों तक एक वकील के रूप में प्रैक्टिस की हो।

आवेदन शुल्क-

  1. जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए शुल्क: 1400 रूपए।
  2. एससी, एसटी वर्ग के लिए शुल्क: 1200 रुपये।
  3. पीएच/ दिव्यांग (जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस): 750 रुपये।
  4. पीएच/ दिव्यांग (एससी/ एसटी): 500 रुपये।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब हायर ज्यूडिशियल सर्विस पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews