सरकारी नौकरी: ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, हाईकोर्ट ने निकाली बंपर भर्ती, 897 पद रिक्त, आवेदन शुरू, यहाँ जानें डिटेल

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है। नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
High Court Recruitment 2025

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर बंपर भर्ती (High Court Recruitment 2025) निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://sssc.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। पंजाब के सबोर्डिनेट कोर्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2025 है। हरियाणा सबोर्डिनेट कोर्ट के लिए उम्मीदवार 5 मई तक फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 897 है। पंजाब सबोर्डिनेट कोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के लिए 478 और हरियाणा सबोर्डिनेट कोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (इंग्लिश) के लिए 419 पद खाली हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जा रही हो चुका है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और भर्ती अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसलिए उम्मीदवारों को  फॉर्म भरने से पहले एक बार पढ़ने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क 

फॉर्म भरने के लिए जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 825 रुपये और महिलाओं को 625 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/बीसीओबीसी/ईएसएम/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 525 रुपपये एप्लीकेशन फीस के तौर पर जमा करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी बीए या बीएससी की डिग्री होनी चाहि। कंप्यूटर में भी प्रोफिशिएंसी होना जरूरी है। इसके अलावा हिंदी या संस्कृत या पंजाबी किसी एक भाषा के साथ दसवीं पास होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), स्किल टेस्ट और सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। परीक्षा केंद्र उत्तरी भारत में आयोजित। सीबीटी परीक्षा 60 अंक की होगी। इसकी अवधि एक घंटे होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। 15 दिन पहले मॉक टेस्ट उपलब्ध होंगे, जिसकी मदद से कैंडीडेट्स एग्जाम पैटर्न को समझ पाएंगे। सीबीटी में चयनित उम्मीदवार ही स्किल टेस्ट में शामिल होंगे। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews