High Court Recruitment: हाई कोर्ट में निकली ट्रांसलेटर के 80 पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन, जानें योग्यता और आयु सीमा

पटना हाईकोर्ट में कुल 84 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें से 80 पद ट्रांसलेटर के लिए रिक्त हैं। ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं।
job

High Court Recruitment: हाई कोर्ट में ट्रांसलेटर, ट्रांसलेटर-कम-प्रूफरीडर, असिस्टेंट कैशियर और फ़ोरमैन के कुल 84 पदों पर भर्ती निकली है जिसमें से 60 पद ट्रांसलेटर और 20 पर ट्रांसलेटर-कम-प्रूफरीडर के लिए रिक्त हैं। वहीं असिस्टेंट कैशियर और फोरमैन के लिए दो-दो पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई से शुरू हो चुकी है। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग है।

महत्वपूर्ण तारीख और चयन प्रक्रिया

ट्रांसलेटर और प्रूफरीडर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2024 है। 2 जुलाई तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। वहीं अन्य पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून और फीस भरने की तारीख 23 जून है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से पहले नोटीऑफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

योग्यता 

  • ट्रांसलेटर और ट्रांसलेटर-कम-प्रूफ्ररीडर के लिए उम्मीदवारों का इंग्लिश विषय के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करना अनिवार्य है। इसके अलावा कैंडिडेट्स को हिंदी का ज्ञान भी होना चाहिए। कंप्यूटर एप्लीकेशन में 6 महीने का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • असिस्टेंट कैशियर के पद पर आवेदन करने के लिए कॉमर्स/अकाउंटेंसी /मैथमेटिक्स में ग्रेजुएट होना चाहिए। तोकंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट की डिग्री होना भी जरूरी है।
  • फोरमैन पद के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • जनरल/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये
  • एससी/एसटी/ओएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले https://phc-recruitment.com/ पर जाएं।
  • होमपेज में “Recruitment” सेक्शन में जाकर भर्ती के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपको एसएमएस या ईमेल आईडी के जरिए मिलेगा।
  • इसका इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद आवेदन पत्र को भरें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म को भरने से पहले दिए गए दिशा निर्देश को एक बार अच्छे से पढ़ लें।
  • सभी पर्सनल डिटेल्स और एजुकेशनल डिटेल्स को दर्ज करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews