सरकारी नौकरी 2025: खुफिया विभाग में निकली 3,717 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 10 अगस्त तक भरें फॉर्म 

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने बंपर भर्ती निकाली है। 3 हजार से अधिक पद खाली हैं। 19 जुलाई से 10 अगस्त तक एप्लीकेशन प्रोसेस चलेगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
IB Recruitment 2025

खुफिया विभाग ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 या एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती (IB Recruitment 2025) के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार गृह मंत्रालय या एनसीएस के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2025 है। इससे पहले कैंडिडेट्स को पात्रता, चयन प्रक्रिया, फीस इत्यादि जानकारी होनी चाहिए, जो अधिसूचना में उपलब्ध होगी। फॉर्म भरने से पहले इसे पढ़ने की सलाह कैंडिडेट्स को दी जाती है।

एसीआईओ ग्रुप सी के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 3717 है। जिसमें से जनरल के लिए 1537, ईडब्ल्यूएस के लिए 442, ओबीसी के लिए 986, एससी के लिए 568 और एसटी के लिए 226 पद खाली हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को दो प्रकार के शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसमें एग्जामिनेशन फीस 100 रुपये और  रिक्रूटमेंट प्रोसेसिंग चार्ज 550 रुपये है।  जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 650 रुपये है। अन्य कैंडिडेट को 550 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म? (IB ACIO Vacancy) 

एजुकेशन:- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट या समकक्ष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उन्हें कंप्यूटर का नॉलेज भी होना चाहिए।

एज लिमिट:- 10 अगस्त 2025 तक निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

इंटेलिजेंस ब्यूरो ग्रुप-सी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में टियर-1 और टियर-2 शामिल होगा। टियर-1 परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसकी अवधि भी 1 घंटे होगी। टियर-2 50 अंक का डिस्क्रिप्टिव पेपर, इसमें निबंध, इंग्लिश कंप्रीहेंशन, लॉन्ग आंसर टाइप क्वेश्चन शामिल होंगे। जिसकी अवधि 1 घंटे होगी। दोनों स्तर में सफल वाले उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे, जो 100 अंक का होगा।

ये रहा शॉर्ट नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews