इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2025: 10वीं पास के लिए सुनहरा, 455 पदों के लिए 29 सितंबर तक भरें फॉर्म 

खुफिया विभाग ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जल्द ही एप्लीकेशन पोर्टल भी एक्टिव होगा। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका बन सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
IB Recruitment 2025

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी अस्सिटेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) पदों पर भर्ती (IB Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार  28 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in या www.ncs.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। इससे पहले कैंडिडेट्स को पात्रता, फीस, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 455 है। जनरल के लिए 219, ओबीसी एनसीएल के लिए 90, एससी के लिए 51, मएसटी के लिए 49 और ईडब्ल्यूएस के लिए 46 पद खाली हैं। जरनल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस  कैटेगरी के [उरुष उम्मीदवारों को 650 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 550 रुपये है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास मोटर कार के लिए मान्यता प्राप्त अथॉरिटी से वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। मोटर मेकैनिज्म का ज्ञान होना भी जरूरी है। इसके अलावा कम से कम 1 साल का अनुभव मोटर कार चलाने में होना चाहिए।  जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन टियर 1 और टेयर 2 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। टियर-1 में सफल उम्मीदवार ही टियर-2 में शामिल हो पाएंगे। स्टेज-1 परीक्षा कल 100 अंकों की होगी। इसके लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।प्रश्न पत्र 5 सेक्शन में बंटा होगा।  जनरल अवेयरनेस, बेसिक ट्रांसपोर्ट ड्राइविंग रूल्स, क्वांटिटी एप्टिट्यूड, न्यूमेरिकल, एनालिटिकल लॉजिकल, एबिलिटी और रीजनिंग के साथ इंग्लिश लैंग्वेज  से संबंधित 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। टियर 2 परीक्षा 50 अंक की होगी। यह मोटर मेकैनिज्म और ड्राइविंग से संबंधित होगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे स्केल के लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये  से लेकर  69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews