सरकारी नौकरी 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने निकाली 258 पदों पर भर्ती, 16 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 

इंटेलिजेंस ब्यूरो से 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन पोर्टल जल्द ही ओपन होगा। शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IB Recruitment 2025

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने ACIO ग्रेड-2/टेक पदों पर भर्ती (IB Recruitment 2025) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन गृह मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होना जरूरी है। जिसके लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 258 है। जिसमें से कंप्यूटर साइंस एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के लिए 90 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के लिए 168 पद खाली हैं। जनरल के लिए 114, ईडब्ल्यूएस के लिए 21, ओबीसी के लिए 68, एससी के लिए 37 और एसटी के लिए 18 पद रिजर्व किए गए हैं। फॉर्म भरने के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

यूपीआई/इंटरनेट बैंकिंग/ क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/ एसबीआई ईपे लाइट चालान के जरिए फीस भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में किया जा सकता है। एसबीआई चालान के जरिए फीस भुगतान की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2025 में आधारित की गई है।

आयु सीमा और योग्यता 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का गेट 2023 या 2024 या 2025 में इलेक्ट्रॉनिक या कम्युनिकेशन या कंप्यूटर साइंस एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में क्वालीफाइंग कट ऑफ मार्क्स होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित स्ट्रीम  में और बीई/बीटेक की डिग्री होना भी जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री रखने वाली उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। एसटी/ एससी को 5 साल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी 

उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। कैंडिडेट्स को सबसे पहले गेट स्कोर के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जाएगा। केवल इन्हीं उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को लेवल 7 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक वेतन हर महीने मिलेगा। इसके अलावा अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://mha.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आईबी असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफीसर ग्रेड 2/ टेक भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद आवेदन पत्र को सही से भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड या प्रिन्ट करके अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews