IBPS RRB PO Result: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, आईबीपीएस आरआरबी पीओ का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

IBPS RRB PO Result: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, आईबीपीएस आरआरबी पीओ का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

IBPS RRB PO Result: द इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने 23 अगस्त यानि आज ऑफिसर स्केल 1 परीक्षा (पीओ) प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुका है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर रिजल्ट चेक सकते हैं।

सितंबर में होगा मेंस परीक्षा का आयोजन

आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 5, 6 और 16 अगस्त को हुआ था। चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) परीक्षा में शामिल होंगे। जिसका आयोजन 10 सितंबर, 2023 को ऑनलाइन मोड (CBT Mode) में होगा। 3 घंटे के एग्जाम में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।

कट-ऑफ और स्कोरकार्ड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले सप्ताह तक आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारम्भिक परीक्षा का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकता है। कट-ऑफ और अन्य जानकारियों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट करते रहें।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • अब “CRP-RRBs XII Officers Scale -1 प्रारम्भिक परीक्षा के रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही लॉग इन पेज खुलेगा, यहाँ रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट का पेज खुलेगा, इसे अच्छे से चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए एक प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews