IBPS RRB Recruitment: यहाँ क्लर्क और PO के पद पर निकली भर्ती, जाने आयु और पात्रता

IBPS RRB Recruitment: यहाँ क्लर्क और PO के पद पर निकली भर्ती, जाने आयु और पात्रता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IBPS RRB Recruitment:- इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार 27 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें की आवेदन में एडिट की सुविधा भी नही दी जाएगी। प्री ट्रेनिंग टेस्ट का आयोजन 18 जुलाई से 23 जुलाई 2022 तक किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा का अयोजन अगस्त 2022 में होगा, तारीख की घोषणा अब तक नही की गई है। रिजल्ट की घोषणा सितंबर को होगा। उम्मीद्वारों को अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाईट से अपडेटेड रहने की सलाह दी है। कुल वैकेंसी की जानकारी भी अब तक नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े… “जन समर्थ पोर्टल” से मिलेगा आसानी से लोन, आवेदन के लिए इन चीजों की होगी जरूरत, जाने इसके फायदे

आयु सीमा

ऑफिस असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 साल है। सीनियर मैनेजर के पद पर 40 साल से कम के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल और असिस्टेंट मैनेजर के पद पर 32 साल से अधिक उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews