आज आएगा ICAI CA Foundation Result 2024, इस तरह कर सकेंगे चेक

ICAI CA Foundation Result 2024: आज, 30 अक्टूबर 2024 को, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) CA इंटर और फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। यह छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि लंबे समय से वे अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
ICAI CA

ICAI CA Foundation Result 2024: इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) 30 अक्टूबर को CA इंटर और फाउंडेशन परीक्षा 2024 के नतीजे जारी करेगा। यह परिणाम उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। जिन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में कदम रखने के लिए यह परीक्षा दी है।

छात्र अपना रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही ICAI टॉप करने वाले छात्रों की सूची और पास होने वाले छात्रों को प्रतिशत भी बतायेगा।

CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखें

आपको बताते चले का फाउंडेशन 2024 परीक्षा का आयोजन 13, 15, 18 और 20 सितंबर को किया गया था। जिसमें देशभर के कई छात्र शामिल हुए थे। वहीं, इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा CA इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को आयोजित की गई। जबकि, ग्रुप 2 की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को खत्म हुई। यह परीक्षाएं छात्रों के करियर के लिए महत्वपूर्ण थी, और अब सभी की नजर 30 अक्टूबर को आने वाले रिजल्ट पर है।

कैसे चेक करें ICAI CA Foundation Result

1. सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।

2. वहां मौजूद CA फाउंडेशन या CA इंटरमीडिएट सितंबर 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपने ICAI रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को सही से दर्जकरें।

4. इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे CAPTCHA कोड को सावधानी पूर्वक भरें।

5. अब सबमिट बटन पर क्लिक करें आपका का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आप देख सकते हैं और भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

जून 2024 CA फाउंडेशन परीक्षा का पास प्रतिशत

जून 2024 में हुई CA फाउंडेशन परीक्षा में 91, 900 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 14.96% छात्र पास हुए। 48, 580 पुरुषों में से 7,766 पास हुए। जिसमें उनका पास प्रतिशत 15.66 प्रतिशत रहा। वहीं महिलाओं में 42,230 महिलाओं में से 5,983 पास हुई जिसका पास प्रतिशत 14.14 प्रतिशत रहा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews