इंडियन कोस्ट गार्ड ने निकाली 140 पदों पर भर्ती, 5 दिसंबर से आवेदन शुरू, 300 रुपये फीस, जानें पात्रता

इंडियन कोस्ट गार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2024 है। 
ICG AC Recruitment 2024

ICG AC Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म भर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या कुल 140 है। इसमें से 110 पद जनरल ड्यूटी (जीडी) और 30 पद टेक्निकल (Engg/Elect) के लिए खाली हैं। जनरल के लिए 55, ओबीसी के लिए 47, ईडब्ल्यूएस के लिए 4, एससी के लिए 17 और एसटी के लिए 17 पद रिजर्व हैं। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (Indian Coast Guard Bharti)

जनरल ड्यूटी (जीडी) पदों के लिए उम्मीदवारों के पास बैच्लर्स की डिग्री होनी चाहिए। गणित और फिजिक्स के साथ 12वीं पास भी होना चाहिए। डिप्लोमा होल्डर्स के सिलेबस में भी गणित और फिजिक्स जरूरी होगा। वहीं टेक्निकल ब्रांच के लिए उम्मीदवार के पास नवल आर्किटेक्चर, ऑटोमोटिव, मैकेनिकल, मैकेट्रॉनिक्स या संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 21 और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

इतनी है फीस (Application Fees)

आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एसएस और एसटी उम्मीदवारों को फीस भुगतान करने से छूट प्रदान की गई है।

ऐसे भरें फॉर्म (Steps to Apply)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://joinindiancoastguard.cdac.in/ पर जाएं।
  • ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉग इन करके आवेदन पत्र भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews