SSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 10 मई से खुलेगी एप्‍लीकेशन करेक्‍शन विंडो, जुलाई में परीक्षा, 7500 पदों पर होनी है भर्ती

staff selection commission

SSC CGL Recruitment 2023 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। ऑफलाइन चालान के माध्यम से फीस भुगतान की लास्‍ट डेट आज 06 मई 2023 तक है, वही एप्‍लीकेशन करेक्‍शन विंडो 10 मई को खुलेगी और 11 मई 2023 को बंद हो जाएगी। आवेदन फॉर्म में पहली बार संशोधन करने के लिए 200/- रुपये की फीस जमा करनी होगी जबकि दूसरी बार संशोधन के लिए 500/- रुपये की फीस जमा करनी होगी।

खास बात ये है कि करेक्‍शन फीस सभी कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए एक समान है। सीजीएल टियर 1 परीक्षा 14 से 27 जुलाई के बीच आयोजित कराई जाएगी।इसके तहत 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते है।

कम्प्यूटर आधारित मोड में होगी परीक्षा

उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा कम्प्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी। वहीं टियर 2 परीक्षा के लिए अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। उम्‍मीदवारों को टियर 1 और टियर 2 कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में उपस्थित होना होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी जिसके तहत प्रत्‍येक गलत उत्तर के लिए 0.50 नंबर काटे भी जाएंगे। एग्‍जाम पैटर्न, सिलेबस और जारी रिक्तियों तथा पदों की पूरी जानकारी उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

सीजीएल परीक्षा के जरिए कर्मचारी चयन आयोग सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों को भरता है। प्रत्येक साल में एक बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा को देश के कठिनतम परीक्षाओं में शामिल किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, असि. इंफोर्समेंट अधिकारी, सब इंस्पेक्टर, डिविजनल अकाउंटेंट्स, जूनियर स्टैटिस्टियल ऑफिसर, स्टैस्टिकल इंवेस्टीगेटर ग्रेड 2 आदि पदों पर भर्ती की जाती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews