इंडियन आर्मी में अग्निवीर के लिए निकली भर्ती, 13 फरवरी से आवेदन शुरू, जानें पात्रता और वेतन

indian army agniveer bharti

Indian Army Agniveer Bharti 2024: भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

योग्यता और आयु सीमा

अग्निपथ स्कीम के तहत दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। 4 वर्ष का टेन्योर होगा। जनरल ड्यूटी के लिए दसवीं पास, टेक्निकल के लिए 12वीं पास, क्लर्क/स्टोरकीपर के लिए 12वीं पास, ट्रेडमैन के लिए दसवीं और आठवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 17.5 वर्ष से लेकर 21 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण, शारीरिक माप और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। स्कीम के तहत पहले साल पहले साल 21000 रुपये इन हैंड इन हैंड वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा 10 लाख सेवानिधि पैकेज भी 4 वर्ष के बाद मिलेगा।  4 वर्ष की सेवा समाप्त करने के बाद 25% अग्निवीरों को स्थायी सर्विस की अनुमति होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • “अग्निवीर अप्लाई/लॉग इन” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए यूजर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करने के लिए यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क (550 रुपये जीएसटी के साथ) का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews